Homeझारखंडफाइनेंस कंपनी की सील तोड़ी तो कोर्ट हुआ सख्त!, बोकारो में ...

फाइनेंस कंपनी की सील तोड़ी तो कोर्ट हुआ सख्त!, बोकारो में खाली कराया गया 54 लाख का मकान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: चास सदर बाजार में लोन नहीं चुकाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को एक मकान को खाली करवाकर दोबारा सील कर दिया गया। मकान मालिक गुड्डू कुमार ने एक फाइनेंस कंपनी से करीब 54 लाख रुपये का होम लोन लिया था। कुछ महीने तक किश्त भरने के बाद उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया था। इससे पहले भी प्रशासन ने इस घर को सील किया था, लेकिन मकान मालिक पर सील तोड़कर अंदर घुसने का आरोप लगा था। सोमवार को कोर्ट कमिश्नर, फाइनेंस कंपनी के अफसरों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई पूरी की।

- Advertisement -

54 लाख के लोन पर 16 महीने बाद रोक दी थी EMI

चास थाना इलाके के सदर बाजार का रहने वाले गुड्डू कुमार ने करीब दो साल पहले अपना मकान गिरवी रखकर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से 54 लाख रुपये का कर्ज लिया था। शुरुआती 15 से 16 महीनों तक उन्होंने लोन की EMI भरी, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान रोक दिया। फाइनेंस कंपनी ने कई बार तकादा किया, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद कंपनी ने राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले को सुलझाने के लिए लोक अदालत भेजा, लेकिन वहां दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई।

- Advertisement -

सील तोड़कर अंदर जाने का वीडियो हुआ था वायरल

समझौता न होने पर बोकारो CJM कोर्ट के आदेश के बाद बीते 11 सितंबर को पहली बार इस मकान को सील कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद गुड्डू कुमार ने सरकारी सील तोड़ दी और जबरन मकान में दाखिल हो गए। कोर्ट कमिश्नर राजीव राणा के मुताबिक, सील तोड़ने की इस घटना का बाकायदा वीडियो भी बनाया गया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।

पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा हुआ एक्शन

मामला दोबारा कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए फिर से सीलिंग का आदेश दिया। सोमवार को कोर्ट कमिश्नर राजीव राणा, चोलामंडलम फाइनेंस के अधिकारी और चास थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का सारा सामान बाहर निकलवाकर उसे खाली कराया गया और पूरे मकान को दोबारा सील कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ किया कि पूरी प्रक्रिया कानूनी नियमों और कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के तहत पूरी की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...