Homeबिहारभोजपुर के 16 बच्चों का पटना एम्स में होगा ऑपरेशन, सरकार उठाएगी...

भोजपुर के 16 बच्चों का पटना एम्स में होगा ऑपरेशन, सरकार उठाएगी पूरा इलाज खर्च

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भोजपुर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत भोजपुर जिले में चिन्हित कटे होंठ और कटे तालु से पीड़ित 16 बच्चों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को इन बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आरा सदर अस्पताल परिसर से सरकारी 102 एंबुलेंस के माध्यम से पटना एम्स भेजा गया। बच्चों की प्राथमिक स्क्रीनिंग और आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ऑपरेशन कराया जाएगा। इलाज और ऑपरेशन से जुड़ा पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

- Advertisement -

मोबाइल हेल्थ टीमों ने स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को किया चिन्हित

आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीमों ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग की थी। इसी दौरान कटे होंठ और कटे तालु की समस्या वाले बच्चों को चिन्हित किया गया। जांच के बाद 16 बच्चों को आगे के उपचार के लिए पटना एम्स भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

- Advertisement -

बच्चों को पटना रवाना करते समय भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीएम डॉ. रवि रंजन, जिला आरबीएसके कोऑर्डिनेटर डॉ. राधिका रंजन और 102 एंबुलेंस सेवा के प्रतिनिधि सीएल राजेश ओझा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉक्टरों की निगरानी में होगा इलाज

बच्चों के साथ बिहिया प्रखंड के डॉ. प्रभात और बड़हरा प्रखंड की डॉ. ज्योति भी पटना एम्स जाएंगी। दोनों चिकित्सक बच्चों के साथ रहकर जांच, इलाज और ऑपरेशन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में आरबीएसके की टीमें लगातार सक्रिय हैं। मोबाइल हेल्थ टीमों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। चिन्हित बच्चों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए भेजा जाता है।

इस पहल से कटे होंठ और कटे तालु की समस्या से जूझ रहे बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से इलाज का खर्च उठाए जाने से संबंधित परिवारों पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...