
Hemant Soren: ED द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर अब बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मंगलवार को यह मामला सुनवाई के लिए लिस्ट में था, लेकिन विस्तृत बहस नहीं हो सकी। इसके बाद कोर्ट ने बुधवार दोपहर 2:15 बजे सुनवाई का समय तय किया है।

PMLA कोर्ट के फैसले के खिलाफ पहुंचे हाईकोर्ट
CM हेमंत सोरेन ने स्पेशल PMLA कोर्ट के 21 सितंबर के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की है। दरअसल, PMLA कोर्ट ने उनके खिलाफ चार्ज (आरोप) तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से मना कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट का रुख किया।

ED की जांच पूरी होने तक चार्ज फ्रेमिंग पर रोक की मांग
हेमंत सोरेन की तरफ से कोर्ट में अर्जी देकर मांग की गई थी कि जब तक ED की पूरी जांच खत्म नहीं हो जाती, तब तक उनके खिलाफ आरोप तय न किए जाएं। हालांकि, PMLA कोर्ट ने इस मांग को नहीं माना और अर्जी खारिज कर दी।
चीफ जस्टिस की बेंच करेगी याचिका की मेंटनेबिलिटी पर सुनवाई
अब झारखंड हाईकोर्ट में इस याचिका की मेंटनेबिलिटी (स्वीकार्यता) पर सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की बेंच इस पूरे मामले की सुनवाई करेगी।


