Homeझारखंडगिरिडीह में BJP ने कराई अनोखी प्रतियोगिता, कैनवास पर उकेरी गई PM...

गिरिडीह में BJP ने कराई अनोखी प्रतियोगिता, कैनवास पर उकेरी गई PM मोदी की जीवन यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih : गिरिडीह में बीजेपी (BJP) की ओर से मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

कई वरिष्ठ नेता और स्कूल के प्रिंसिपल रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, बीजेपी नेत्री विनीता कुमारी, संजीव कुमार गुड्डू, जयशंकर सिन्हा शिंकु, प्रकाश सेठ, मीत मुखर्जी और स्कूल के प्रिंसिपल आनंद कमल मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

- Advertisement -

कैनवास पर दिखा पीएम मोदी का जीवन संघर्ष

प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने पीएम (PM) नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके संघर्षों को सुंदर ड्राइंग के जरिए कैनवास पर उतारा। बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स में पीएम मोदी को विकसित भारत के निर्माता के रूप में दिखाया। वहीं कई छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से बदलते भारत की तस्वीर पेश की। बच्चों ने बताया कि कैसे पीएम मोदी का जीवन बचपन में चाय बेचने से शुरू हुआ और फिर अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वे देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचे।

विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को बीजेपी नेताओं ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेताओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में आगे रहने के लिए प्रेरित किया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...