Homeझारखंडचतरा-हजारीबाग रोड पर 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, आरोपी के WhatsApp चैट...

चतरा-हजारीबाग रोड पर 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, आरोपी के WhatsApp चैट से खुलेंगे कई राज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मोड़ के पास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य के 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, महंगा iPhone, चांदी की चेन और कैश भी जब्त किया है।

- Advertisement -

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान भागने लगा आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर सलीमपुर मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग ड्राइव चलाया जा रहा था। इसी दौरान चतरा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा करके उसे एक ग्रामीण सड़क पर घेरकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव निवासी निराला कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

WhatsApp चैट का प्रिंटआउट लेकर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के iPhone को खंगालने पर उसके WhatsApp चैट में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से जुड़े लेनदेन की कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने इन डिजिटल सबूतों का प्रिंट आउट निकालकर कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया है। चतरा SP अनिमेष नैथानी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब मोबाइल डेटा और पूछताछ के आधार पर इस पूरे ड्रग सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...