HomeUncategorizedVikramshila Setu बंद होते ही शुरू होगी फेरी सेवा, जानें किस वाहन...

Vikramshila Setu बंद होते ही शुरू होगी फेरी सेवा, जानें किस वाहन का कितना किराया

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) पर बुधवार की मध्य रात्रि से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। पुल पर स्थायी निर्माण कार्य शुरू होने के कारण यह व्यवस्था की जा रही है। पुल बंद रहने के दौरान भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रियों और वाहनों की आवाजाही के लिए गंगा में फेरी और कार्गो जहाजों का परिचालन किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, इस दौरान करीब 10 से 12 छोटे-बड़े जहाज चलाए जाएंगे। इनमें फेरी और कार्गो जहाज शामिल होंगे। प्रशासन ने जहाजों के परिचालन की अनुमति दे दी है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि जहाज से यात्रा करने वाले पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और बाइक सवारों से किराया नहीं लिया जाएगा। अन्य वाहनों के लिए प्रशासन की ओर से किराया निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

किस वाहन का कितना किराया?

वाहन निर्धारित किराया
ऑटो/टोटो ₹150
ट्रैक्टर लोडेड ₹500
ट्रैक्टर अनलोडेड ₹250
पिकअप लोडेड ₹600
पिकअप अनलोडेड ₹300
जीप/कार/स्कॉर्पियो ₹700
10 चक्का लोडेड ₹3,800
10 चक्का अनलोडेड ₹1,900
12 चक्का लोडेड ₹4,400
12 चक्का अनलोडेड ₹2,200
14 चक्का लोडेड ₹4,500
14 चक्का अनलोडेड ₹2,250
16 चक्का लोडेड ₹4,800
16 चक्का अनलोडेड ₹2,400
18 चक्का लोडेड ₹5,000
18 चक्का अनलोडेड ₹2,500

Vikramshila Setu: इन घाटों से चलेगी फेरी और कार्गो सेवा

प्रशासन के अनुसार, भागलपुर की तरफ से बियाडा यानी बरारी इंडस्ट्रियल एरिया घाट से फेरी सेवा संचालित की जाएगी। वहीं बाबूपुर सबौर घाट से कार्गो सेवा चलाने की व्यवस्था की गई है। नवगछिया की तरफ जाह्नवी चौक घाट से जहाजों का परिचालन होगा। घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, मेडिकल कैंप, जीविका की रसोई और शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ओवरचार्जिंग पर प्रशासन की नजर

डीएम ने कहा कि निर्धारित किराये से अधिक राशि की वसूली नहीं होने दी जाएगी। जहाजों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, घाटों और जहाजों के परिचालन की निगरानी के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नावों के परिचालन पर रोक जारी रखने का फैसला किया है। वहीं बरारी पुल घाट पर निर्माण कार्य के कारण वहां से जहाज नहीं चलाए जाएंगे।

गुरुवार से खुलेंगे बेली ब्रिज

विक्रमशिला सेतु पर स्थायी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए गुरुवार से पुल के चारों बेली ब्रिज खोलने का काम शुरू होगा। इसके लिए सीमा सड़क संगठन यानी BRO की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है।

बेली ब्रिज हटाने के बाद पुल पर स्थायी निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान भागलपुर-नवगछिया के बीच आवाजाही बनाए रखने में गंगा की फेरी और कार्गो सेवा की अहम भूमिका रहेगी।


ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...