Homeझारखंडगुमला में स्कूटी और बाइक की टक्कर, 18 साल के युवक की...

गुमला में स्कूटी और बाइक की टक्कर, 18 साल के युवक की मौके पर मौत, 5 लोग घायल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के घाघरा रोड पर स्थित उरांव छात्रावास के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में स्कूटी चला रहे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाड़ियों पर सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

मृतक की हुई पहचान, घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान चंडाली गांव के रहने वाले भीम कुमार बैगा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बाइक सवार अनुज कुमार साहू (29 वर्ष), अनिल कुमार (22 वर्ष), राम प्रकाश महतो (25 वर्ष) और स्कूटी पर पीछे बैठे वर्धन मिंज व संजीव कुमार शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बिना हेलमेट और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

मृतक के रिश्तेदार सिकंदर बैगा ने बताया कि भीम अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से टोटो गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक, जिस पर तीन लोग सवार थे, उससे स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त दोनों में से किसी भी सवारी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...