Homeझारखंडगेट पर लगाई सरकारी गाड़ी, दी फर्जी केस और गोली मारने की...

गेट पर लगाई सरकारी गाड़ी, दी फर्जी केस और गोली मारने की धमकी!, रांची में DIG आलोक प्रियदर्शी पर गंभीर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में वर्षों पुराने पहुंच मार्ग को लेकर उपजा विवाद अब सीधे राज्य के शीर्ष प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया है। रोड नंबर-1 के निवासी और पत्रकार सैयद शरीफ इब्राहिम ने वरिष्ठ IPS अधिकारी व डीआईजी आलोक प्रियदर्शी और उनके सुरक्षाकर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रताड़ना और धमकियों का संगीन आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ सीधे मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत सौंपी है। मुख्यमंत्री सचिवालय में 29 सितंबर 2026 को यह शिकायत आधिकारिक तौर पर दर्ज कराई गई है, जिसमें पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की गई है।

- Advertisement -

पांच दशकों से इस्तेमाल हो रहा रास्ता, नक्शे में 40 फीट का जिक्र

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत-पत्र के अनुसार, सैयद शरीफ इब्राहिम के परिवार ने करीब पांच दशक पहले संबंधित जमीन खरीदी थी। इसके बाद उनके पिता और चाचाओं ने वहां अपने-अपने मकानों का निर्माण कराया। शिकायतकर्ता का दावा है कि सक्षम प्राधिकार से स्वीकृत नक्शों और जमीन के वैध दस्तावेजों में अशोक नगर सोसाइटी की तरफ से 40 फीट चौड़ा पहुंच मार्ग स्पष्ट रूप से दर्ज है, जिसका इस्तेमाल उनके परिवार के लोग कई दशकों से शांतिपूर्वक करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी उनके परिसर के पास रहने आए, जिसके बाद से कथित तौर पर इस रास्ते के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा किया जाने लगा।

- Advertisement -

गेट पर सरकारी गाड़ी खड़ी करने और धमकाने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक 28 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनके घर के गेट के ठीक सामने DIG की सरकारी गाड़ी खड़ी कर दी गई, जिससे सार्वजनिक आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और परिजनों का बाहर निकलना दूभर हो गया। शरीफ इब्राहिम का आरोप है कि जब उन्होंने रास्ता रोकने का विरोध किया, तो अधिकारी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन्हें डराया-धमकाया गया। आवेदन में दावा किया गया है कि उन्हें और बच्चों समेत परिवार के सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और गोली मारने तक की धमकी दी गई। इसके साथ ही शिकायत पत्र में पहचान को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां किए जाने का आरोप भी दर्ज कराया गया है।

पांच परिवारों की सुरक्षा पर संकट, दस्तावेजों की जांच की मांग

पत्रकार शरीफ इब्राहिम ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस रास्ते से केवल उनका ही नहीं, बल्कि यहां दशकों से रह रहे करीब पांच परिवारों का आवागमन जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद से सभी परिवार, विशेष रूप से बच्चे, भारी दहशत और असुरक्षा के साये में जी रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि राजस्व विभाग और नगर निकाय के जरिए जमीन के कागजात, मकान के स्वीकृत नक्शे और पहुंच मार्ग के मूल अभिलेखों की गहनता से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि कानून के अनुसार उचित कदम उठाकर उनके वैध रास्ते को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या टकराव को रोका जा सके।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए लिखित आवेदन पर आधारित है। इस विवाद और लगाए गए आरोपों को लेकर फिलहाल DIG आलोक प्रियदर्शी या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। दोनों पक्षों के बयानों और आधिकारिक जांच के बाद ही वस्तुस्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...