Homeझारखंडजेल में बंदियों को मिले मुफ्त वकील, प्रभारी जिला जज ने कहा-...

जेल में बंदियों को मिले मुफ्त वकील, प्रभारी जिला जज ने कहा- कोई भी बिना कानूनी मदद के न रहे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बुधवार को बोर्ड ऑफ विजिटर और DALSA की संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का अचानक निरीक्षण किया। पलामू के प्रभारी PDJ (प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश) राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की टीम ने जेल परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

बैरक से लेकर किचन और लाइब्रेरी तक की गहन जांच

जांच टीम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी दानवीर लकड़ा, SDPO राजेश यादव, DALSA सचिव सौरभ कुमार गौतम, सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार कमल प्रकाश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद सिंह और डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय शामिल थे। अधिकारियों ने जेल के बैरक, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड, किचन, स्टोर रूम, लाइब्रेरी, प्रिंटिंग प्रेस और कपड़ा बुनाई केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने कैदियों को मिलने वाले खाने, पीने के पानी, साफ-सफाई, शौचालय और इलाज की सुविधाओं की जांच की, जो मानक के अनुसार सही पाई गईं।

- Advertisement -

‘कोई भी बंदी बिना वकील के न रहे’, प्रभारी PDJ ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रभारी PDJ राज कुमार मिश्रा ने कैदियों से बातचीत की और उनके केस की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी कैदी बिना वकील के न रहे, क्योंकि DALSA की ओर से सभी को मुफ्त कानूनी सहायता और सरकारी वकील की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बंदियों को निर्देश दिया कि अगर कोई समस्या हो तो वे जेल PLV (पैरा लीगल वालंटियर) के माध्यम से अपनी बात DALSA तक भेज सकते हैं।

4 साल के बच्चे ने कविता सुनाकर जीता दिल

महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान टीम ने वहां बंद महिला कैदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने महिला कैदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के बीच बिस्कुट और टॉफियां बांटीं। निरीक्षण के दौरान एक 4 साल के मासूम बच्चे ने जांच टीम के अधिकारियों को कविता और अंग्रेजी अल्फाबेट सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर जेलर प्रभात कुमार, डिप्टी जेलर देवनाथ राम समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...