Homeझारखंडहेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें!, भूमि विवाद मामले में PMLA कोर्ट ने...

हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें!, भूमि विवाद मामले में PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के बहुचर्चित भूमि विवाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। अदालत ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी देते हुए औपचारिक रूप से आरोप गठित (Charge Frame) कर दिए हैं।

- Advertisement -

PMLA की धारा 3 और 4 के तहत तय हुए आरोप, ट्रायल का रास्ता साफ

विशेष PMLA अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 3 और धारा 4 के तहत चार्ज फ्रेम किया है। अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद अब इस पूरे मामले में नियमित रूप से गवाही और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

- Advertisement -

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी चार्ज फ्रेमिंग रोकने की राहत

उल्लेखनीय है कि निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) द्वारा आरोप तय करने की प्रक्रिया को रोकने के लिए हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने निचली अदालत की इस कार्रवाई और प्रक्रिया पर फिलहाल किसी भी तरह का स्टे (रोक) लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विशेष अदालत ने चार्ज फ्रेमिंग की यह कार्रवाई पूरी की।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...