Homeझारखंड'पिता का पीरटांड़ से था खास लगाव', गिरिडीह में समर्थन मांगने पहुंचीं...

‘पिता का पीरटांड़ से था खास लगाव’, गिरिडीह में समर्थन मांगने पहुंचीं स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा और बेटियां

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा की राजनीति में धमाकेदार और शानदार एंट्री हुई है। पति के जाने के बाद वे जनता के बीच पहुंचकर उनका सुख-दुख बांट रही हैं। इस सफर में उनकी दोनों बेटियां, सृष्टि और समृद्धि, भी मां श्वेता शर्मा के कंधे से कंधा मिलाकर जनता से जुड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को श्वेता शर्मा अपनी दोनों बेटियों के साथ पीरटांड़ इलाके के दौरे पर पहुंचीं।

- Advertisement -

JMM जिलाध्यक्ष संग किया गांवों का दौरा, मांगा आशीर्वाद

पीरटांड़ दौरे के दौरान जेएमएम (JMM) के जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी श्वेता शर्मा और उनकी बेटियों के साथ मौजूद रहे। श्वेता शर्मा ने पीरटांड़ के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले उपचुनाव में दिवंगत मंत्री के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ग्रामीणों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।

- Advertisement -

‘पिता जैसा बनना मुश्किल, पर सेवा का प्रयास जारी रहेगा’: बेटी सृष्टि

संवाद के दौरान श्वेता शर्मा की बड़ी बेटी सृष्टि ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता का पीरटांड़ की मिट्टी और यहां के लोगों से बहुत गहरा व पुराना लगाव था। उन्होंने कहा कि पिता के चले जाने के बाद पीरटांड़ की जनता से जो असीम प्यार और सम्मान उनके परिवार को मिल रहा है, उससे अब समझ आता है कि उनके पिता हमेशा पीरटांड़ का जिक्र क्यों करते थे। सृष्टि ने बड़ी सादगी से कहा कि जिस कठिन परिस्थिति में उनके पिता काम करते थे, वैसा कर पाना शायद उनके लिए संभव न हो और कुछ कमियां रह सकती हैं, लेकिन जनता के सहयोग से वे पिता के पदचिह्नों पर चलकर सेवा का हर संभव प्रयास करेंगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...