Homeझारखंडहजारीबाग में ट्रैफिक नियमों पर सख्त हुई पुलिस, 385 वाहनों का कटा...

हजारीबाग में ट्रैफिक नियमों पर सख्त हुई पुलिस, 385 वाहनों का कटा चालान, नो-पार्किंग से क्रेन से उठाए गए वाहन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर शहर भर में एक बड़ा वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष चेकिंग ड्राइव के दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। नो-पार्किंग जोन में बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों को छोटे क्रेन की मदद से मौके से उठाकर जब्त किया गया, जिससे पूरे शहर के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

शहर के 16 प्रमुख चौराहों पर चला विशेष अभियान

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए DSP CCR के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में यातायात थाना प्रभारी, चार पुलिस अधिकारी, आठ पुलिसकर्मी और आठ गृह रक्षकों (होमगार्ड) को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने शहर के इंद्रपुरी चौक, डॉक्टर गली, आनंद चौक, कांग्रेस चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, पैगोडा चौक, मेन रोड, झंडा चौक, खाजा चौक, सांसद मोड़, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली, सुजात चौक, सरदार चौक और वंशीलाल चौक जैसे प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में एक साथ नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

- Advertisement -

385 वाहनों पर गिरा चालान का चाबुक

अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 385 वाहनों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की। इनमें सबसे ज्यादा गाड़ियां नो-पार्किंग में खड़ी पाई गईं, जहां 239 ऑटो, टोटो और अन्य वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 103 चालकों, ट्रिपल राइडिंग करने वाले 33 बाइक सवारों और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 10 लोगों का भी मौके पर ही चालान काटा गया। नो-पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियों को क्रेन से खींचकर थाने भिजवाया गया।

आगे भी जारी रहेगा पुलिस का यह कड़ा एक्शन

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने चालकों को समझाया कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह चेकिंग और जागरूकता अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...