Homeझारखंडआश्वासन नहीं, तुरंत चाहिए शिक्षक, कोडरमा में यहां +2 हाई स्कूल के...

आश्वासन नहीं, तुरंत चाहिए शिक्षक, कोडरमा में यहां +2 हाई स्कूल के बच्चों ने दिया धरना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह में शिक्षकों की भारी कमी और खराब शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बुधवार को स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर विद्यालय परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च (पदयात्रा) निकाला। इसके बाद छात्रों ने ब्लॉक दफ्तर पहुंचकर मुख्य द्वार का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, लंबे समय से बनी है समस्या

धरने पर बैठे विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में विषयों के शिक्षकों की काफी कमी है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। मजबूरी में उन्हें उग्र आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।

- Advertisement -

BDO की वार्ता बेनतीजा, मांगों पर अड़े रहे छात्र

छात्रों के प्रदर्शन और ब्लॉक घेराव की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं केवल मौखिक आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं हुए। छात्रों का स्पष्ट कहना था कि जब तक शिक्षकों की पदस्थापना और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रशासन और शिक्षा विभाग के रुख पर टिकी नजरें

छात्रों के इस अचानक हुए बड़े प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस विरोध के बाद विभाग कितनी जल्दी शिक्षकों की कमी को पूरा कर स्कूल की व्यवस्था सुधारने का कदम उठाता है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...