Homeझारखंडजमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार

जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर बने बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस सनसनीखेज वारदात की साजिश रचने और सहयोग करने वाले चार मुख्य आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जमशेदपुर एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी घटना का पर्दाफाश किया।

- Advertisement -

26 सितंबर को उडुपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने मचाया था तांडव

उल्लेखनीय है कि बीते 26 सितंबर को बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ‘उडुपी रेस्टोरेंट’ में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी खाना खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन हथियारबंद हमलावर पहुंचे और रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मॉल में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गोलीबारी में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ से दबोचे गए साजिशकर्ता, ये हैं आरोपियों के नाम

घटना के बाद गठित SIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पास से वारदात की साजिश में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपू ओझा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी घटना की प्लानिंग और हमलावरों को सहयोग देने में मुख्य रूप से शामिल थे।

जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी की रंजिश बनी वजह, शूटरों की तलाश जारी

पुलिस की पूछताछ और अब तक की जांच में सामने आया है कि इस भीषण गोलीकांड के पीछे जमीन का कारोबार, रेलवे में ठेकेदारी और पुरानी आपसी रंजिश मुख्य वजह थी। एसएसपी ने बताया कि गोली चलाने वाले मुख्य शूटर अभी भी फरार हैं, जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...