Homeझारखंडजमशेदपुर में 734 करोड़ रुपये के GST घोटाले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

जमशेदपुर में 734 करोड़ रुपये के GST घोटाले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी (GST) घोटाले और फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास से नामी स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

मेडिकल जांच के बाद रांची ले गई ED की टीम

देर रात बिष्टुपुर आवास से गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर के MGM (एमजीएम) अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक चिकित्सीय जांच पूरी किए जाने के बाद ईडी की टीम पिता-पुत्र को अपने साथ रांची ले गई, जहां दोनों से आगे पूछताछ की जाएगी।

- Advertisement -

जमशेदपुर और कोलकाता में एक साथ हुई थी छापेमारी

उल्लेखनीय है कि इस विशालकाय जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी की टीमों ने बुधवार सुबह से ही जमशेदपुर और कोलकाता में एक साथ छापेमारी शुरू की थी। जमशेदपुर के बिष्टुपुर समेत 3 ठिकानों और कोलकाता के 2 ठिकानों पर रेड मारी गई। ये ठिकाने कारोबारी बबलू जायसवाल और उनके सीए व अकाउंटेंट से जुड़े बताए गए हैं। दिनभर चली छापेमारी में ईडी के हाथ कई बेहद संवेदनशील और संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज लगे हैं।

बोगस कंपनियां बनाकर फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह पूरा मामला 700 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े, अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। कारोबारी बबलू जायसवाल पर कागजों पर फर्जी (बोगस) कंपनियां बनाकर उनके जरिए अरबों रुपये की फर्जी बिलिंग करने का गंभीर आरोप है। ईडी अब इस मामले में जुड़े अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...