Homeझारखंडलातेहार में स्वच्छता पखवाड़ा, DC संदीप कुमार ने खुद हाथ में उठाई...

लातेहार में स्वच्छता पखवाड़ा, DC संदीप कुमार ने खुद हाथ में उठाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Latehar: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को लातेहार के जिला खेल स्टेडियम और समाहरणालय परिसर में एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में लातेहार के उपायुक्त (DC) संदीप कुमार खुद मैदान में उतरे और हाथों में झाड़ू थामकर परिसर की सफाई की। उपायुक्त ने खुद श्रमदान कर जिलेवासियों को अपने आसपास के माहौल को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने का कड़ा संदेश दिया।

- Advertisement -

जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ लातेहार

सफाई अभियान के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ लातेहार का निर्माण सिर्फ प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें और खुद जागरूक होने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -

दैनिक जीवन की आदत बनाएं स्वच्छता

उपायुक्त ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सफाई को केवल किसी विशेष अभियान या पखवाड़े तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जब तक हम अपने दैनिक जीवन की आदत नहीं बनाएंगे, तब तक एक पूर्ण स्वच्छ और स्वस्थ समाज का सपना साकार नहीं हो सकता। अभियान के दौरान जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और सफाई कार्य में अपना योगदान दिया।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...