Homeझारखंडगिरिडीह में लापता शुभम का 4 दिनों बाद भी सुराग नहीं, खोजी...

गिरिडीह में लापता शुभम का 4 दिनों बाद भी सुराग नहीं, खोजी कुत्ते के साथ जंगल खंगाल रही पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह शहर से बीते चार दिनों से अचानक लापता हुए युवक शुभम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 29 सितंबर से गायब शुभम का पता लगाने में मुफ्फसिल थाना पुलिस की पूरी टीम और सदर एसडीपीओ (SDPO) जितवाहन जुझारू रूप से जुटे हुए हैं। पुलिस की ओर से लगातार कई संदिग्धों और परिचितों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

- Advertisement -

वाटरफॉल के पास मिली सुरक्षित बाइक, खोजी कुत्ते के साथ सर्च अभियान

गुरुवार को मामले की छानबीन करते हुए मुफ्फसिल थाना के एसआई (SI) शैलेंद्र सिन्हा और संजय कुमार पुलिस की विशेष टीम और डॉग स्क्वायड (खोजी कुत्ता) के साथ गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित वाटरफॉल इलाके में पहुंचे। इसी वाटरफॉल से सटे जंगली क्षेत्र में लापता शुभम की बाइक पूरी तरह सुरक्षित खड़ी मिली थी। पुलिस टीम ने बाइक की बरामदगी वाले स्थान को ही केंद्र बनाकर खोजी कुत्ते की मदद से घने जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक शुभम का कोई अता-पता नहीं चला।

- Advertisement -

50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम तैनात

एसडीपीओ जितवाहन ने बताया कि शुभम की सकुशल बरामदगी के लिए 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की कई अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों और जंगलों को खंगाल रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

गौरतलब है कि शुभम 29 सितंबर से रहस्यमय तरीके से गायब है। चार दिन बीत जाने के बाद उसके पिता ने मुफ्फसिल थाने में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि, पिता ने अपने आवेदन में किसी व्यक्ति या दुश्मन पर कोई सीधा संदेह जाहिर नहीं किया है। पिता के आवेदन के आधार पर बुधवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी जांच और खोजबीन तेज कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...