Homeझारखंड'हां, हम लालखंड के हितैषी हैं', सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर...

‘हां, हम लालखंड के हितैषी हैं’, सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर विधायक जयराम महतो का पलटवार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया है। लालखंड का समर्थक बताए जाने के आरोप पर पलटवार करते हुए जयराम महतो ने बेबाकी से कहा, “हां, हम लालखंड के हितैषी हैं।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ढुल्लू महतो खुद बताएं कि वे झारखंड के किस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल रहे हैं?

- Advertisement -

‘लालखंड की परिभाषा नहीं जानते ढुल्लू महतो’

जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘लालखंड’ की सही परिभाषा और उसके ऐतिहासिक महत्व को जानते ही नहीं हैं, इसलिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई को समझे बिना लालखंड पर बोलना बेबुनियाद है।

- Advertisement -

’40 हजार करोड़ की संपत्ति जनता में बांट दें सांसद’

राजनीतिक जुबानी जंग में जयराम महतो ने धनबाद सांसद को अपनी संपत्ति को लेकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि ढुल्लू महतो अपनी 40 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति को देश और राज्य की आम जनता के बीच बांट दें, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सके।

अपराध बढ़ाने का लगाया आरोप, ‘टाइगर’ की बात से शुरू हुआ था विवाद

जयराम महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ढुल्लू महतो अपराधियों को प्रश्रय देते हैं, जिससे इलाके में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं के बीच यह विवाद ‘कोयलांचल का टाइगर’ कहलाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो को लालखंड का समर्थक बताकर हमला बोला था। अब जयराम महतो के इस पलटवार से धनबाद और कोयलांचल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...