Homeबिहारदुर्गापूजा-छठ को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शांति समिति की बैठक...

दुर्गापूजा-छठ को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शांति समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रोहतास: आगामी दुर्गापूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बुधवार को डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने की। बैठक में डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमर ज्योति, थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, दुर्गापूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने पर्व को लेकर अपने सुझाव भी दिए।

- Advertisement -

छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और नाव की व्यवस्था

बैठक में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और छठ घाटों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को जिले के सभी खतरनाक और गहरे छठ घाटों को जल्द चिन्हित करने का निर्देश दिया। ऐसे घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर, नाव, पर्याप्त लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने सभी घाटों की साफ-सफाई और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। पर्व से पहले प्रमुख पूजा स्थलों, विसर्जन मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया।

पंडालों और संवेदनशील इलाकों में होगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। प्रमुख पूजा पंडालों, छठ घाटों, मंदिरों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

डीजे और तेज आवाज वाले उपकरणों पर रहेगी पाबंदी

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। डीजे और अनधिकृत अथवा अत्यधिक ध्वनि वाले ध्वनि उपकरणों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। पूजा समितियों से निर्धारित ध्वनि सीमा समेत सभी नियमों का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की गई।

इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों की आवश्यकतानुसार शीघ्र मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

डीएम और एसपी ने आम लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा और छठ का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या किसी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...