
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाइदुबाई (Flydubai) की उड़ान में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन माछर के अदम्य साहस, धैर्य और असाधारण सूझबूझ को नमन किया है। अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कैप्टन माछर की मुख्यमंत्री ने खुलकर तारीफ की है।

‘देश को कैप्टन माछर पर गर्व है’, सोशल मीडिया पर लिखा संदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश जारी करते हुए कहा कि बेहद गंभीर और आपातकालीन परिस्थितियों के बीच कैप्टन माछर ने जिस बहादुरी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया, वह पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उनका यह साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री ने कैप्टन माछर के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना और कामना की। उन्होंने आगे कहा कि संकट के इतने कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखना और यात्रियों की सलामती को सर्वोपरि रखना उनके अपने पेशे के प्रति अटूट समर्पण और देशभक्ति को दर्शाता है।


