Homeबिहारपटना में पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, युवक ने...

पटना में पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, युवक ने मारा थप्पड़; FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में गश्त कर रही पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोलिंग के दौरान तीन युवकों में से एक ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पेट्रोलिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। पुलिस दीदी टीम की महिला पुलिसकर्मी पांच स्कूटी पर सवार होकर रामकृष्णा नगर इलाके में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

- Advertisement -

महिला पुलिसकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक युवक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू हुई है पुलिस दीदी पहल

पुलिस दीदी पहल का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी से विभिन्न इलाकों में गश्त की जिम्मेदारी दी गई है।

इस पहल के तहत संवेदनशील इलाकों, स्कूल-कॉलेजों और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से हाल ही में महिला पुलिसकर्मियों को पिंक स्कूटी उपलब्ध कराकर गश्त करने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...