Homeझारखंडचाईबासा लाइफ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मरीज एक, पर दो जांच रिपोर्ट...

चाईबासा लाइफ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मरीज एक, पर दो जांच रिपोर्ट में नाम और उम्र अलग-अलग!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chaibasa News: कोल्हान के चाईबासा स्थित लाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की लैब जांच रिपोर्ट में नाम और उम्र अलग-अलग दर्ज किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एक ही मरीज की दो अलग-अलग जांच रिपोर्टों में बुनियादी जानकारियों का मेल न होने पर परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, सैंपल कलेक्शन और रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

- Advertisement -

एक रिपोर्ट में ‘गीता सिन्हा’ तो दूसरी में ‘दीपा सिंह’

जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय पत्रकार की धर्मपत्नी गीता सिन्हा का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके तहत उनके दो ब्लड टेस्ट कराए गए थे। जब रिपोर्ट आई तो परिजन हैरान रह गए। सीबीसी (CBC) रिपोर्ट में मरीज का नाम सही तरीके से ‘गीता सिन्हा’ दर्ज था, लेकिन कोलेस्ट्रॉल जांच की रिपोर्ट में नाम बदलकर ‘दीपा सिंह’ कर दिया गया था। इतना ही नहीं, दोनों रिपोर्टों में मरीज की उम्र में भी फर्क दर्ज था।

- Advertisement -

डॉक्टर ने मांगी माफी, लेकिन परिजनों का सवाल- ‘इलाज गलत हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

रिपोर्ट में इतनी बड़ी विसंगति देखने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत के बाद अस्पताल के डॉ. भास्कर भूषण ने मामले को लेकर माफी मांगी और संबंधित लैब कर्मी को फटकार लगाते हुए इसे महज ‘टाइपिंग की गलती’ करार दिया। हालांकि, परिजन इस दलील से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही दवाइयां और इलाज तय करते हैं। ऐसे में अगर रिपोर्ट ही किसी और की होगी या गलत होगी, तो मरीज की जान को खतरा हो सकता है।

लैब और सैंपल पहचान प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि सैंपल लेते वक्त और रिपोर्ट जारी करते वक्त मरीज की पहचान का सत्यापन किस स्तर पर किया जाता है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गंभीर लापरवाही को केवल टाइपिंग मिस्टेक मानकर ठंडे बस्ते में नहीं डाला जा सकता।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...