Homeझारखंडगुमला में जंगली भालू का आतंक, काम पर जा रहे युवक पर...

गुमला में जंगली भालू का आतंक, काम पर जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत सुंदरपुर गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह अपने दैनिक काम के सिलसिले में घर से निकले एक युवक पर अचानक जंगली भालू ने हमला बोल दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

अचानक झाड़ियों से निकलकर भालू ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरपुर गांव के रहने वाले जयनाथ बड़ाईक सुबह-सुबह अपने काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे जंगली भालू ने उन पर अचानक से जोरदार हमला कर दिया। भालू के हमले में जयनाथ के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, जिसके बाद भालू जंगल की तरफ भाग निकला।

- Advertisement -

गुमला सदर अस्पताल से RIMS रांची रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ जयनाथ को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी बिगड़ती और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...