Homeझारखंडगुजरात में शादी का दिया भरोसा, फिर ऐन वक्त पर मुकरा युवक,...

गुजरात में शादी का दिया भरोसा, फिर ऐन वक्त पर मुकरा युवक, कोडरमा पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब दो साल तक कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक अनुप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

शादी का वादा कर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बुधवार को मरकच्चो थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता के मुताबिक जामु निवासी अनुप कुमार पिछले दो वर्षों से उससे लगातार शादी का भरोसा दे रहा था और इसी वादे की आड़ में उसके साथ संबंध बनाता रहा।

- Advertisement -

गुजरात ले जाने की बात कहकर स्टेशन पर छोड़ा

शिकायत के अनुसार 8 सितंबर की शाम आरोपी ने फोन कर युवती को मिलने के लिए बुलाया। उसने युवती से कहा कि वे दोनों गुजरात चलकर वहीं शादी करेंगे और इसके बाद वह उसे झुमरीतिलैया रेलवे स्टेशन ले गया। स्टेशन पहुंचने पर जब युवती ने शादी के ठोस कदम उठाने और स्थिति स्पष्ट करने की बात कही, तो आरोपी घबरा गया और उसे स्टेशन पर ही अकेला छोड़कर भागने लगा।

स्टेशन पर युवती ने पकड़ा, परिजनों के हस्तक्षेप के बाद भी शादी से इनकार

आरोपी को भागता देख युवती ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। पिता कुछ स्थानीय लोगों के साथ झुमरीतिलैया स्टेशन पहुंचे और दोनों को समझा-बुझाकर वापस गांव ले आए। हालांकि गांव लौटने के बाद आरोपी युवक ने युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मरकच्चो थाने में 9 सितंबर 2026 को कांड संख्या 64/26 के तहत कानूनी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनुप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...