
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के पास गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर के पास सामने या पीछे से आ रहे किसी अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


