Homeझारखंडधनबाद और मुंगेर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, निरसा से बरामद हुआ मुंगेर...

धनबाद और मुंगेर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, निरसा से बरामद हुआ मुंगेर से लूटा गया ऑटो

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dhanbad: बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा जंगल से ऑटो चालक के साथ मारपीट कर लूटे गए सीएनजी (CNG) ऑटो को धनबाद पुलिस और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र से लूटा हुआ ऑटो बरामद करते हुए इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

सवारी बनकर बैठे और जंगल में ले जाकर चालक से की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर निवासी ऑटो चालक बिट्टू कुमार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर जाने की बात कहकर किराए पर लिया। इसके बाद स्टेशन जाने का झांसा देकर वे चालक को गंगटा जंगल की ओर ले गए। घने जंगल में पहुँचते ही बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और उसके हाथ-मुंह बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उसका सीएनजी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

निरसा में छापेमारी कर पुलिस ने ऑटो किया बरामद

घटना की शिकायत मिलने के बाद मुंगेर पुलिस ने आधुनिक तकनीक और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की, तो ऑटो के धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में मौजूद होने का सुराग मिला। इसके बाद मुंगेर पुलिस ने धनबाद पुलिस से संपर्क कर एक विशेष टीम गठित की। संयुक्त पुलिस टीम ने निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया फाटक नंबर-3 कॉलोनी में त्वरित छापेमारी कर लूटा गया ऑटो सकुशल बरामद कर लिया।

3 संदिग्धों से पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह में और कौन-कौन से अपराधी शामिल हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...