Homeझारखंडगांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन, महात्मा...

गांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन, महात्मा गांधी को किया नमन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: गांधी जयंती के मौके पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

- Advertisement -

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी के विचारों और जीवन दर्शन को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी रास्ता दिखाते रहेंगे।

- Advertisement -

‘देश कभी नहीं भूल सकता यह दिन’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2 अक्टूबर भारत के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। आज देश की दो महान विभूतियों की जयंती है और हर साल की तरह इस बार भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जा रहा है।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जाती है।

‘महान विभूतियों ने देश को दिखाई राह’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में अपना अलग इतिहास रहा है। इस धरती पर ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया, जिन्होंने देश का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि आज हम उनके आदर्शों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह गर्व की बात है कि ऐसी महान शख्सियतें इस देश में रहीं और वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

‘युगों-युगों तक मार्गदर्शन करते रहेंगे बापू के विचार’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उसके सर्वांगीण विकास के लिए काम करने को संकल्पित है।

सांसद-विधायक समेत कई लोगों ने किया नमन

कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक कल्पना सोरेन समेत कई गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

बापू के भजनों से गूंज उठा परिसर

गांधी जयंती के मौके पर बापू वाटिका का माहौल भी खास रहा। परिसर में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के साथ देशभक्ति के गीत गूंजते रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बापू को याद किया और उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...