Homeझारखंडचास नगर निगम दफ्तर की दराज से निकली शराब की बोतल, कंप्यूटर...

चास नगर निगम दफ्तर की दराज से निकली शराब की बोतल, कंप्यूटर ऑपरेटर पर निलंबन की तलवार, Video वायरल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro News: चास नगर निगम कार्यालय से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। वायरल वीडियो में कार्यालय की टेबल की दराज में सरकारी फाइलों और जरूरी दस्तावेजों के स्थान पर शराब की बोतल रखी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही दफ्तर में मौजूद एक कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित तौर पर वह बोतल निकालते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है और कितना प्रामाणिक है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

दराज खुलते ही निकली शराब की बोतल

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक दफ्तर का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। टेबल की दराज खोली जाती है, तो उसमें फाइलों की जगह शराब की बोतल नजर आती है। इसके बाद वहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कथित रूप से उस बोतल को अपने हाथ में लेता दिखता है। मौके पर ऑपरेटर के अलावा दो अन्य अज्ञात लोग भी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

नगर आयुक्त सख्त, कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित करने के निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रथम दृष्टया मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की बात कही है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, ताकि वीडियो की सत्यता और इसमें दिख रहे अन्य लोगों की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

मेयर ने नकारा, बोले निगम दफ्तर का नहीं है यह वीडियो

दूसरी ओर, इस वायरल फुटेज को लेकर नगर निगम के भीतर ही विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने इस वीडियो के नगर निगम कार्यालय से संबंधित होने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। मेयर के इस बयान के बाद यह सवाल गहरा गया है कि यदि यह वीडियो निगम दफ्तर का नहीं है, तो फिर किस जगह का है और उसमें दिख रहे अन्य दो व्यक्ति कौन हैं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...