
Ranchi: मादक पदार्थों और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और एनसीबी की टीम ने रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।

लगभग 97 किलो गांजा बरामद, कीमत लाखों में
छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से लगभग 97 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस गांजे की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस बड़ी खेप को खपाने के उद्देश्य से यहां लाया गया था, जिसे पुलिस और एनसीबी ने समय रहते जब्त कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
इस धंधे में शामिल तीन शातिर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और NCB की टीम गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


