Homeझारखंडफेसबुक पर बदला नाम, नाबालिग से दोस्ती कर किया रेप, सजा के...

फेसबुक पर बदला नाम, नाबालिग से दोस्ती कर किया रेप, सजा के दिन फरार हुआ दो बच्चों का बाप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। फेसबुक पर फर्जी नाम से दोस्ती कर नाबालिग को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी राज सिंह उर्फ राज टोप्पो के खिलाफ अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले कि अदालत अपना फैसला सुनाती, आरोपी अदालत से फरार हो गया। आरोपी के उपस्थित न होने के कारण अदालत ने सुनवाई टालते हुए अगली तारीख 18 सितंबर तय कर दी है। यह मामला नवंबर 2022 का है, जिसकी प्राथमिकी मांडर थाने में कांड संख्या 155/2022 के तहत दर्ज कराई गई थी।

- Advertisement -

फेसबुक पर हिंदू बनकर छिपाई असलियत

मांडर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जारी गांव का रहने वाला मनोज सिंह का बेटा राज सिंह पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। इसके बावजूद उसने अपनी असलियत छिपाई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘राज टोप्पो’ नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई। इसी आईडी के जरिए उसने इलाके की एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया और उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती आगे बढ़ी और आरोपी ने नाबालिग को प्रेमजाल में उलझा लिया।

- Advertisement -

बेंगलुरू ले जाकर किया दुष्कर्म, जारी रहा शोषण

पीड़िता के अनुसार, दोस्ती और प्यार का नाटक रचने के बाद आरोपी उसे बाहर घुमाने के बहाने बेंगलुरू ले गया। वहां ले जाकर उसने नाबालिग की आबरू तार-तार की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेंगलुरू से लौटने के बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो उसने राज पर तुरंत शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया।

कानून का बहाना बनाकर कराया गर्भपात

शादी के दबाव से बचने के लिए शातिर आरोपी ने नया पैंतरा चला। उसने नाबालिग को बहलाया-फुसलाया कि अभी उसकी उम्र कम है, इसलिए अब शादी करने पर वह कानूनी रूप से मान्य नहीं होगी। उसने वादा किया कि जैसे ही वह बालिग होगी, वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी लड़की को एक अस्पताल ले गया और धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में इस पूरी दास्तान का सिलसिलेवार खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब पुलिस फरार आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...