Homeझारखंड'झारखंड की बेटी हूं, दबाव से पीछे नहीं हटूंगी', भाजपा पर बरसीं...

‘झारखंड की बेटी हूं, दबाव से पीछे नहीं हटूंगी’, भाजपा पर बरसीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Amba Prasad: बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भाजपा (BJP) नेता भानु प्रताप शाही के बयानों का करारा जवाब देती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कांग्रेस नेता व झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि इरफान अंसारी उनके बड़े भाई के समान हैं और झारखंड के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी और उनके परिवार का राज्य से पुराना नाता रहा है, और जब भी छोटी बहन पर कोई आंच आएगी, तो बड़ा भाई ढाल बनकर साथ खड़ा रहेगा।

- Advertisement -

यशवंत सिन्हा, निर्मला सीतारमण और चिराग पासवान का दिया उदाहरण

अपने वीडियो संदेश में अंबा प्रसाद ने भाजपा नेताओं की कथनी और करनी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनके बेटे जयंत सिन्हा का जिक्र करते हुए उन्होंने भानु प्रताप शाही से सवाल किया कि जब जयंत सिन्हा केंद्र में मंत्री थे और उनके पिता सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करते थे, तब भाजपा की क्या प्रतिक्रिया थी? इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति द्वारा सरकार की नीतियों की आलोचना किए जाने और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के बयानों का हवाला देते हुए पूछा कि सहयोगी दलों या अपनों के सवालों पर भाजपा नेता चुप्पी क्यों साध लेते हैं?

- Advertisement -

बंगाल में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी और राजनीतिक लड़ाई का ऐलान

अंबा प्रसाद ने अपनी राजनीतिक काबिलियत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में पार्टी का सह-प्रभारी उनकी मेहनत और योग्यता के दम पर बनाया गया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे झारखंड की बेटी हैं और किसी भी राजनीतिक दबाव या विरोध के आगे घुटने टेकने वाली नहीं हैं। वे अपनी राजनीतिक लड़ाई पूरे हौसले के साथ जारी रखेंगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...