Homeझारखंडरांची में ज्वेलरी शॉप का ताला काट 35 लाख के जेवर की...

रांची में ज्वेलरी शॉप का ताला काट 35 लाख के जेवर की चोरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है। दीपाटोली बांधगाड़ी में आर्मी गेट नंबर 2 के पास स्थित ‘न्यू प्रेरणा ज्वेलर्स’ में ताला काटकर और शटर तोड़कर करीब 35 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चुरा ली गई। चोरों ने काउंटर में रखे लगभग 12 से 15 किलोग्राम चांदी के जेवर, मरम्मत के लिए आए 8 से 10 ग्राम सोने के आभूषण और कैश काउंटर से 15 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार अरविंद कुमार वर्मा ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

सुबह दोस्त के फोन से मिली घटना की जानकारी

दुकानदार अरविंद कुमार वर्मा ने दर्ज मामले में बताया कि वे 25 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन 26 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे उनके परिचित संजय यादव ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखे चांदी के भारी मात्रा में आभूषण, सोने के जेवर और गल्ले से नकदी गायब थी।

- Advertisement -

फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के अधिकारी विकास प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने शटर और काउंटरों से फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए। सेना के गेट के पास स्थित इस दुकान में हुई घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...