Homeझारखंडदेवघर में व्यवसायी से 1.50 लाख की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर में व्यवसायी से 1.50 लाख की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar News: देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में व्यवसायी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंचरूखी निवासी सागीर अंसारी मधुपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरनी पुल के पास दो अपाची बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया।

- Advertisement -

आरोप है कि अपराधियों ने सागीर अंसारी के बैग में रखे करीब 1.50 लाख रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

घटना के बाद SIT का गठन

लूट की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस ने लालगढ़ निवासी साजन कुमार रवानी, आलमगीर शेख, जुवैद शेख और सनवर हुसैन को गिरफ्तार किया।

नकदी, मोबाइल और दो बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22,800 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और लूट की बाकी रकम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...