Homeझारखंडझारखंड में 5 अक्टूबर से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

झारखंड में 5 अक्टूबर से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि, 5 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

उत्तर-पूर्वी जिलों से होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।

- Advertisement -

6 और 7 अक्टूबर को रांची समेत पूरे राज्य में फैलेगी बारिश

6 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। राजधानी रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में 6 और 7 अक्टूबर को बादलों की गर्जन के साथ अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

8 अक्टूबर से मौसम होगा सामान्य, तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि 8 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश और बादलों के बावजूद अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड से मॉनसून की अंतिम विदाई के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बन रही हैं। लेकिन विदा लेने से पहले मॉनसून की यह बारिश लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...