Homeझारखंडबोकारो में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बोकारो में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 (NH-32) पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमडिहा निवासी महादेव सिंह चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा किया, जिसके बाद अधिकारियों के पहुंचने और मदद का भरोसा देने पर मामला शांत हुआ।

- Advertisement -

अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महादेव सिंह चौधरी शुक्रवार देर शाम बाइक से पश्चिम बंगाल से अपने घर अमडिहा लौट रहे थे। इसी दौरान सीधाबनी के पास सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर पर अंधेरा होने के कारण उनकी नज़र नहीं पड़ी और उनकी बाइक सीधे पीछे से जा टकराई। इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए।

- Advertisement -

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महादेव को चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात में ही शव को अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया।

प्रशासनिक देरी पर परिजनों ने जताया विरोध, मिला आश्वासन

शनिवार सुबह जब मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की मांग की। हालांकि बाद में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाने और सहायता देने का भरोसा दिया।

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर उठने लगे सवाल

गौरतलब है कि पिंड्राजोरा और चास क्षेत्र में एनएच (NH) के किनारे भारी वाहनों के अवैध रूप से खड़े रहने के कारण पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा नो-पार्किंग अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़क किनारे खड़े ये वाहन लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...