Homeझारखंडहेमंत सरकार को अपने ही गढ़ में लगा करारा झटका!, पीरटांड़ में...

हेमंत सरकार को अपने ही गढ़ में लगा करारा झटका!, पीरटांड़ में सैकड़ों JMM समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले की सियासत में शनिवार को उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को तगड़ा झटका देते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा थाम लिया। पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में भाजपा नेता सुरेश साहू के नेतृत्व में एक विशाल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उमेश टुडू और राजू सोरेन की अगुवाई में भारी तादाद में आदिवासी युवाओं और महिलाओं ने झामुमो का दामन छोड़ औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

- Advertisement -

‘हेमंत सरकार में उपेक्षा से आक्रोशित था आदिवासी समाज’

सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा नेता सुरेश साहू ने दावा किया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए थे। लेकिन हेमंत सरकार के कार्यकाल में हरलाडीह और आसपास के आदिवासी समुदाय की लगातार अनदेखी की जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और रोष पनप रहा था। इसी उपेक्षा के विरोध में युवाओं और महिलाओं ने सामूहिक रूप से भाजपा के साथ चलने का फैसला किया। मंच पर नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र और पट्टा पहनाकर विधिवत स्वागत किया गया। भाजपा में शामिल होने वालों में दिनेश टुडू, प्रदीप टुडू, इतवारी मुर्मू, दुरजन टुडू, रतिलाल सोरेन, राहुल टुडू, छोटे सोरेन, बेनिलाल सोरेन, सोमरा मुर्मू, गोविंद मरांडी, राजेंद्र सोरेन और बबलू मरांडी प्रमुख रहे। इस मौके पर अरविंद बरनवाल, एनोड साहू, भोला वर्मा, सुरेश हेम्ब्रम, हीरालाल प्रसाद और सुनील सोरेन समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

शाम को मंडलों की मैराथन बैठक, पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

दूसरी तरफ, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार देर शाम शहर के विवाह भवन और पार्टी कार्यालय में अलग-अलग मंडलों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विशेष रूप से शामिल हुए। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी झारखंड भाजपा जनसेवा पखवाड़े में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी 7 सितंबर को गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में एक बड़ा जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

‘चुनाव आते-जाते रहेंगे, भाजपा का लक्ष्य सिर्फ जनसेवा’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को सिखाया है कि राजनीति का असली मकसद जनता की सेवा करना है, इसीलिए भाजपा हर जिले में सादगी के साथ सेवा कार्य कर रही है। उपचुनाव से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं और भाजपा की यह बैठकें केवल चुनावी लाभ के लिए नहीं बल्कि संगठन और सेवा भाव के लिए तय हैं। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, नवनीत सिंह, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, चुन्नुकांत, दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, विनीता कुमारी, दीपक यादव, जयशंकर सिन्हा शिंकु, टिंकू सिन्हा, राजेश जायसवाल और संदीप डांगीच सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...