
Ranchi: कोल इंडिया की कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। CCL प्रबंधन ने माइनिंग कैडर के 6 सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। कंपनी के मैनेजर अंकुर गौतम के हस्ताक्षर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

रांची CCL हेडक्वार्टर के 5 महाप्रबंधकों (GM) का विभाग बदला
जारी आदेश के अनुसार CCL हेडक्वार्टर रांची में तैनात 5 जीएम (GM) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

क्वालिटी मैनेजमेंट विभाग में तैनात माइनिंग जीएम धनंजय कुमार सिंह को अब ऑपरेशंस डिपार्टमेंट भेजा गया है।
ऑपरेशंस डिपार्टमेंट के माइनिंग जीएम सुधीर कुमार सिंह को अब क्वालिटी मैनेजमेंट विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएमसी (CMC) विभाग के GM राजीव शरण को एमओ एंड एमसी (MO & MC) विभाग में शिफ्ट किया गया है।
ऑपरेशंस विभाग में पदस्थ जीएम दीनानाथ सिंह को अब जियोलॉजी डिपार्टमेंट की कमान सौंपी गई है।
एमओ एंड एमसी (MO & MC) विभाग के जीएम आनंद प्रकाश को पीएंडपी (P&P) विभाग भेजा गया है।
अरगडा से दिलीप कुमार को भेजा गया एनके (NK) एरिया
हेडक्वार्टर के अलावा फील्ड लेवल पर भी फेरबदल हुआ है। अरगडा एरिया में पदस्थ मुख्य प्रबंधक (माइनिंग) दिलीप कुमार, जो अब तक स्टाफ ऑफिसर एलएंडआर (L&R) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें एनके (NK) एरिया की चूरी यूजी (Churi UG) खदान का नया पीओ (PO) बनाया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थान पर योगदान देने को कहा गया है।


