
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर शनिवार को उस वक्त अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक कंपनी का सामान लेकर जा रहा एलपीडी (LPD) वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

कंपनी का सामान लेकर जा रहा था वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन एक कंपनी का माल लादकर स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़़ी असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में खौफैल गया।

चालक पूरी तरह सुरक्षित, कोई हताहत नहीं
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि वाहन चालक को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा सड़क पर चल रहे किसी अन्य राहगीर के भी इसकी चपेट में आने की सूचना नहीं है।
ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संभाल ली स्थिति
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत क्रेन व राहत टीम की मदद से सड़क पर पलटे वाहन को किनारे करवाने का काम शुरू कर दिया, ताकि सड़क पर लगे जाम को खत्म कर यातायात को सामान्य कराया जा सके।


