Homeझारखंडवियतनाम से रांची लाया गया राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर

वियतनाम से रांची लाया गया राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े निर्देशों और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के लगातार प्रयासों के बाद वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत वापस ले आया गया है। पार्थिव शरीर के उनके पैतृक निवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से स्थापित किया गया समन्वय

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। राज्य सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास और वियतनामी अधिकारियों से निरंतर संपर्क साधकर सभी कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को हनोई से विमान के जरिए कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया।

- Advertisement -

एंबुलेंस से रांची स्थित आवास भेजा गया शव, ₹5 लाख की मदद

कोलकाता हवाई अड्डे पर परिजनों द्वारा आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रांची जिला प्रशासन की मदद से पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से रांची स्थित उनके पैतृक घर भेजा गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को ‘मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

योगा टीचर के रूप में वियतनाम में कार्यरत थे राजा

उल्लेखनीय है कि रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार वर्मा वियतनाम में एक योगा प्रशिक्षक (Yoga Instructor) के रूप में काम कर रहे थे। वहां एक भीषण सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। परिजनों ने पार्थिव शरीर को वियतनाम से स्वदेश लाने के लिए राज्य सरकार और प्रवासी नियंत्रण कक्ष से गुहार लगाई थी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...