Homeझारखंडचतरा के प्रतापपुर में सड़क पर गिट्टी बनी काल, हादसे में युवक...

चतरा के प्रतापपुर में सड़क पर गिट्टी बनी काल, हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड में रविवार को सड़क पर खुले में छोड़ी गई गिट्टी के कारण हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सोमर भारती के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने महावीर चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

- Advertisement -

11-12 दिनों से सड़क पर लावारिस पड़ी थी गिट्टी

- Advertisement -

मृतक सोमर भारती के परिजनों का गंभीर आरोप है कि लगभग 11-12 दिन पहले लिप्ता-कुबड़ी इलाके में सड़क निर्माण कार्य के तहत सड़क के बीचों-बीच गिट्टी गिराकर ऐसे ही छोड़ दी गई थी। इसी लावारिस गिट्टी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें सोमर भारती गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी दोषी ठेकेदार या संबंधित विभाग पर कार्रवाई न होने से लोग बेहद आक्रोशित थे।

महावीर चौक पर चक्का जाम, यातायात रहा ठप्प

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने महावीर चौक पर पहुंचकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। सड़क जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मांग थी कि लापरवाह एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

प्रशासनिक पहल और मुआवजे के आश्वासन पर खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने भारती समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भारती के साथ मिलकर आंदोलित ग्रामीणों से बातचीत की। थाना प्रभारी और जिलाध्यक्ष की संयुक्त पहल तथा पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत उचित मुआवजा दिलाने के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...