Homeझारखंडदेवघर में 5 साइबर ठग अरेस्ट, Google Pay-Amazon के नाम पर लगाते...

देवघर में 5 साइबर ठग अरेस्ट, Google Pay-Amazon के नाम पर लगाते थे चूना, पुलिस ने दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar news : देवघर में साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देवघर पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 5 शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। ये ठग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स जैसे Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank, Google Pay और PM किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर आम लोगों को बेवकूफ बनाकर चूना लगा रहे थे।

- Advertisement -

पकड़े गए आरोपियों की प्रोफाइल

गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान लालचन मेहरा, उत्तम दास, संदीप कुमार दास, विकास कुमार दास और अशोक कुमार दास के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं और काफी समय से साइबर क्राइम के इस सिंडिकेट को चला रहे थे।

- Advertisement -

ठगी का नया स्टाइल: APK फाइल से मोबाइल हैक

पुलिस पूछताछ में आरोपियों के ठगी करने के शातिर तरीकों का खुलासा हुआ है। ये शातिर Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों को रिफंड और कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM किसान योजना का लाभ देने, पेंडिंग बिजली बिल भरने, RTO चालान काटने और बायोमेट्रिक/कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों के फोन में फर्जी APK फाइल (मैलवेयर) भेज देते थे। जैसे ही पीड़ित उस लिंक या फाइल पर क्लिक करता, आरोपी उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस लेकर बैंक अकाउंट खाली कर देते थे।

5 मोबाइल और 8 सिम कार्ड जब्त

पुलिस ने रेड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 महंगे स्मार्टफोन्स और 8 संदिग्ध सिम कार्ड्स बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की कॉल्स और मैसेज भेजने के लिए किया जा रहा था। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों के बैंक अकाउंट्स और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...