Homeझारखंडनो डीजे, नो पैनिक..., रांची प्रशासन का सख्त मैसेज, पूजा गाइडलाइंस का...

नो डीजे, नो पैनिक…, रांची प्रशासन का सख्त मैसेज, पूजा गाइडलाइंस का करना होगा 100% पालन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची में आने वाले दुर्गा पूजा त्योहार को एकदम भव्य, सेफ और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। रविवार को धुर्वा स्थित मेफेयर बैंकेट हॉल में ‘जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति’ की ओर से एक खास मीटिंग रखी गई। इस हाई-लेवल बैठक में रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन खुद मौजूद रहे, जहां राजधानी की 35 से ज्यादा प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों के रिप्रेजेंटेटिव्स ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

सिक्योरिटी, ट्रैफिक और क्राउड कंट्रोल पर कड़े निर्देश

बैठक के दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर काफी डिटेल में डिस्कशन हुआ। DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने सभी पूजा समितियों के मेंबर्स को साफ-साफ कह दिया है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का 100% पालन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने पंडालों में फायर सेफ्टी, मजबूत इलेक्ट्रिकल वायरिंग, साउंड पॉल्यूशन कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

समितियों को मिला फुल सपोर्ट, श्रद्धालुओं की सेफ्टी टॉप प्रायोरिटी

प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से अपील की है कि वे लोकल पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन के साथ लगातार कनेक्टेड रहें और किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहें। मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पूजा पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, ताकि हर कोई बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सके और त्योहार का मजा ले सके।

पूजा समितियों ने दिया पूरा सहयोग करने का भरोसा

बैठक में शामिल जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और पूजा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से कराने में पूरा सहयोग देंगे। इस मौके पर एडीएम धनंजय, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, सदर एसडीएम कुमार रजत समेत कई पूर्व और वर्तमान वार्ड पार्षद तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...