HomeबिहारNDA में खींचतान के बीच JDU ने कसी कमर, 179 पदाधिकारियों की...

NDA में खींचतान के बीच JDU ने कसी कमर, 179 पदाधिकारियों की नई जिला कमेटी गठित

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी: NDA के घटक दलों के बीच जारी राजनीतिक खींचतान के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिला जदयू की नई जिला कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में कुल 179 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है।

- Advertisement -

शनिवार को पूर्वी चंपारण के सर्किट हाउस में नवमनोनित पदाधिकारियों को अनुमोदन पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला जदयू अध्यक्ष भरत पटेल, नरकटिया विधायक विशाल शाह और पूर्व एमएलसी सतीश कुमार मौजूद रहे।

- Advertisement -

JDU कमेटी में179 पदाधिकारियों को मिला अनुमोदन पत्र

प्रदेश कार्यालय, पटना से अनुमोदित जिला कमेटी के सभी 179 नवमनोनित पदाधिकारियों के बीच नेताओं ने अनुमोदन पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को जिले में और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष भरत पटेल और विधायक विशाल शाह ने नवमनोनित पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने पार्टी के निर्देशों का पालन करने और संगठन के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया।

नीतीश कुमार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

शपथ के दौरान नवमनोनित पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही जदयू के संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाने की बात कही गई।

नेताओं ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच ले जाने की अपील की। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में जदयू नेताओं ने संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। नवमनोनित पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया।

नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है। नई जिला कमेटी के गठन के साथ पार्टी अब संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और गति देने की तैयारी में है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...