Homeझारखंडन्याय की जंग के लिए एकजुट हुए झारखंड के छात्र, कोर्ट की...

न्याय की जंग के लिए एकजुट हुए झारखंड के छात्र, कोर्ट की फीस और पेपरवर्क के लिए मांगी डोनेशन!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JSSC exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में सुधार और ट्रांसपेरेंसी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों ने अब अदालत की लड़ाई के लिए कमर कस ली है। आगामी महत्वपूर्ण अदालती सुनवाइयों को देखते हुए छात्रों ने साथी कैंडिडेट्स से आर्थिक सहयोग (फाइनेंशियल हेल्प) की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई का खर्च उठाने के लिए छात्रों ने अगले 48 घंटे के भीतर 1.5 लाख रुपये जुटाने का टारगेट रखा है।

- Advertisement -

6 और 7 अक्टूबर को बैक-टू-बैक सुनवाई

दरअसल, JSSC और JPSC से जुड़े बेहद अहम मामलों पर आगामी 6 अक्टूबर को देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में और 7 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई होनी है। इन दोनों ही सुनवाइयों को छात्रों के भविष्य के लिहाज से काफी क्रूशियल माना जा रहा है।

- Advertisement -

वकील की फीस और पेपरवर्क के लिए पैसे की जरूरत

छात्रों ने बताया कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की फीस, दिल्ली आने-जाने का ट्रैवल खर्च, अदालती कागजात का ट्रांसलेशन और पेपरवर्क के लिए काफी बजट की जरूरत है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया और विभिन्न छात्र समूहों के जरिए सभी कैंडिडेट्स से अपनी क्षमता के मुताबिक डोनेशन देने की अपील की गई है। छात्रों का कहना है कि सिस्टम से न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए सभी अभ्यर्थियों का एक साथ आना जरूरी है।

ट्रांसपेरेंसी का रखा पूरा ध्यान, डोनर्स की लिस्ट जारी

अपील जारी होते ही राज्यभर के छात्रों ने तेजी से योगदान देना शुरू कर दिया है। फंड के इस्तेमाल में पूरी ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता) बनी रहे, इसके लिए छात्र नेताओं ने डोनेशन देने वाले सभी अभ्यर्थियों की लिस्ट भी पब्लिकली शेयर करना शुरू कर दिया है। इसमें छात्र अपनी मर्जी से 100, 200, 500 रुपये जैसी छोटी-बड़ी रकम भेजकर इस मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...