Homeझारखंडपतरातू में पूजा से पहले एक्शन में प्रशासन, बासल थाना में शांति...

पतरातू में पूजा से पहले एक्शन में प्रशासन, बासल थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh/Patratu: पतरातू में आने वाले दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण और सेफ माहौल में निपटाने के लिए रविवार को बासल थाना परिसर में शांति समिति की एक बेहद अहम बैठक हुई। मीटिंग की अध्यक्षता थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने की। इसमें पतरातू के अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार चौरसिया, पुलिस सब-इंस्पेक्टर विपिन सिंह, एएसआई लालदेव महतो समेत इलाके के गणमान्य लोग और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -

पंडालों के लिए कड़े रूल्स और सेफ्टी गाइडलाइंस

बैठक में पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव लिए और पूजा कमिटियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट होने चाहिए। इसके अलावा फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। खाने-पीने के स्टॉलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन रहेगा और मूर्तियों का विसर्जन पहले से तय रूट पर ही किया जाएगा।

- Advertisement -

हेल्पलाइन नंबर लिखना जरूरी, हुड़दंगियों पर एक्शन की तैयारी

थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने पूजा समितियों को हिदायत दी कि वे अपने पंडालों और मेन गेट पर हेल्पलाइन नंबर जरूर डिस्प्ले करें, ताकि किसी भी परेशानी में लोग तुरंत संपर्क कर सकें। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को इंफॉर्म करने की बात कही गई।

प्रशासन ने बांटी गाइडलाइंस की कॉपी

थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से पंडाल निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विसर्जन के टाइम-टेबल की पूरी जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्र की सभी पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइंस की कॉपी सौंपी गई और उनसे इन नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई।

बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद

मीटिंग के दौरान मुख्य रूप से विजय मुंडा, राजेंद्र महतो, बाबूलाल साव, आजाद राय, भोला मुंडा, जुगेश महतो, राजन प्रसाद, संतोष मुंडा, राज कुमार मुंडा, उकेश यादव, अमित कुमार, राजेंद्र ठाकुर, विजय, बिनोद यादव, ब्रिज किशोर, रोहित प्रसाद, लखन मुंडा, भूषण उरांव, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, नरेश पाहन और संतोष करमाली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...