Homeझारखंडडोरंडा की महिला नरगिस परवीन पर FIR दर्ज, बुजुर्ग के साथ...

डोरंडा की महिला नरगिस परवीन पर FIR दर्ज, बुजुर्ग के साथ…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना इलाके में एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने, पूरे परिवार को डराने-धमकाने और घर का दरवाजा तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। नेपाल हाउस के पास अरबिंदो नगर के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद नसीम अंसारी की लिखित शिकायत पर डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में 40 वर्षीय नरगिस परवीन को नामजद आरोपी बनाया गया है। बुजुर्ग की शिकायत मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

रात पौने 11 बजे किया जानलेवा हमला, पहले भी दी थी धमकी

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 1 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे घटी। बुजुर्ग मो. नसीम अंसारी का आरोप है कि नरगिस परवीन ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला का यह कोई पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी वह उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकियां दे चुकी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला ने अपने दो भाइयों और अपनी मां की जान को खतरा बताते हुए बुजुर्ग और उनके परिवार को घर से बाहर निकाल फेंकने की धमकी दी थी।

- Advertisement -

कमरे का दरवाजा तोड़ा, घर में घुसकर की तोड़फोड़

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मो. जफर को घर में पनाह (शरण) दिए जाने से आरोपी महिला बेहद नाराज थी। मौका पाकर, जब परिवार के बाकी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, तब आरोपी महिला ने जबरन कमरे का दरवाजा तोड़ डाला और वहां हंगामा मचाया। अचानक हुए इस हमले और तोड़फोड़ से बुजुर्ग और उनका परिवार बुरी तरह घबरा गया।

परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता, गिरफ्तारी की मांग

बुजुर्ग मो. नसीम अंसारी ने पुलिस से आरोपी महिला को फौरन गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बाकी लोग दिन के समय काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में घर पर अकेले रहने के दौरान किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लगातार बनी रहती है। उन्होंने पूरे परिवार की जान-माल की हिफाजत सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं डोरंडा पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और मौके पर जाकर दोनों पक्षों से पूछताछ व जरूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...