Homeझारखंडगिरिडीह में दुर्गा पूजा से पहले एक्शन में प्रशासन, थानों में जमी...

गिरिडीह में दुर्गा पूजा से पहले एक्शन में प्रशासन, थानों में जमी शांति समिति की चौपाल, गाइडलाइंस जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को सौहार्दपूर्ण और सेफ माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिले के कई थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। हीरोडीह थाने में जहां थाना प्रभारी और समिति के सदस्यों ने मंथन किया, वहीं जिला मुख्यालय के नगर थाना, मुफस्सिल थाना और पचम्बा थाने में भी पीस कमेटी की मीटिंग्स हुईं। नगर थाने में सदर SDM धीरेंद्र प्रसाद, सीओ जितेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौजूद रहे। वहीं मुफस्सिल थाने में प्रशासनिक अफसरों के साथ थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और पचम्बा थाने में साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत व थाना प्रभारी राजीव कुमार ने समिति के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया।

- Advertisement -

शांति भंग करने वालों को सीधे चेतावनी

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ लहजे में कहा कि त्योहार में खलल डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने पूजा समितियों से साफ कहा कि पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर पल मुस्तैद रहना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने पर एक्शन

त्योहार के दौरान भ्रामक खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का फैसला किया गया है। साइबर सेल की टीम लगातार हर प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग करेगी। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट या शांति भंग करने वाली अफवाह शेयर करने वालों पर तुरंत पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।

DJ पर पूरी तरह बैन, लाउडस्पीकर के लिए रूल्स

मीटिंग में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाने का सख्त फैसला लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तेज आवाज वाले डीजे से शारीरिक और मानसिक नुकसान होता है, इसलिए पूजा के दौरान डीजे का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी समितियों से सरकार और पुलिस द्वारा तय गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...