Homeबिहारगांव में आज भी बिकती है शराब! ललन सिंह के सामने शराबबंदी...

गांव में आज भी बिकती है शराब! ललन सिंह के सामने शराबबंदी के दावों की खुली पोल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुंगेर: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार के दावों के बीच मुंगेर में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सामने ही एक महिला ने जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए।

- Advertisement -

ललन सिंह हवेली खड़गपुर प्रखंड के बरुई गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की शराबबंदी को महिलाओं के हित में उठाया गया बड़ा कदम बताया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि शराबबंदी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना था। इसी दौरान सभा में मौजूद बड़ी गांव की अनीता देवी खड़ी हुईं और माइक लेकर दावा किया कि उनके गांव में आज भी शराब बांटी और बेची जाती है। महिला के मुताबिक, शाम होते ही लोग शराब पीकर हंगामा और गाली-गलौज करते हैं।

महिला की शिकायत पर ललन सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश

महिला के आरोप के बाद ललन सिंह ने मंच से ही हवेली खड़गपुर के थानेदार को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां शराब बनाई जा रही है, वहां कार्रवाई की जाए और शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

सड़क पर नशे में मिला युवक, शराब की उपलब्धता पर फिर सवाल

मामला यहीं नहीं रुका। ललन सिंह का काफिला जब प्रसन्नडो गांव से बैजलपुर की ओर जा रहा था, उसी दौरान सड़क पर एक युवक लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। युवक के सिर पर चोट लगी थी और खून बह रहा था। वह नशे की हालत में अपशब्द बोल रहा था।

पत्रकारों के सवाल पर युवक ने दावा किया कि उसने बैजलपुर चौक पर 100 रुपये में देसी शराब का पौवा खरीदा था। घायल युवक ने अपना नाम बबलू और खुद को गोवड्डा गांव का निवासी बताया।

इन घटनाओं के बाद मुंगेर में शराबबंदी की जमीनी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, युवक द्वारा शराब खरीदने और महिला द्वारा बिक्री के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

(सुमित कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...