Homeबिहारमुजफ्फरपुर में 112 पुलिस पर महिला से बर्बरता का आरोप, बाल पकड़कर...

मुजफ्फरपुर में 112 पुलिस पर महिला से बर्बरता का आरोप, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा में 112 पुलिसकर्मियों की कथित बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी एक महिला को बाल पकड़कर घसीटते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पुलिस वाहन के नीचे फेंक दिया गया।

- Advertisement -

प्रेम विवाह के बाद पति लापता, ससुराल पहुंची थी महिला

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, महिला ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था और उसका पति पिछले कई महीनों से लापता है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। महिला इसी मामले में न्याय की गुहार लगाने अपने पति के घर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और पीटने के बाद पुलिस वाहन के नीचे गिरा दिया गया।

SDPO ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीपीओ ने जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ पुलिस की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

(गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...