Homeझारखंडसोते रहे घरवाले और लॉकर खाली कर गए चोर, दुमका में स्टेशनरी...

सोते रहे घरवाले और लॉकर खाली कर गए चोर, दुमका में स्टेशनरी कारोबारी के घर चोरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका शहर के सराय रोड मोहल्ले में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक स्टेशनरी कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये के कीमती जेवरात पार कर दिए। यह घटना 4 अक्टूबर की रात की है। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे, जबकि जिस कमरे में चोरी हुई वह उस वक्त खाली था। चोरों ने पहले खिड़की की जाली काटी और फिर पेचकस से स्क्रू खोलकर ग्रिल हटाई, जिसके बाद वे चुपचाप अंदर दाखिल हो गए।

- Advertisement -

तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर जेवरात ले उड़े

कमरे के भीतर घुसने के बाद चोरों ने एक-एक करके तीन अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। लॉकरों के अंदर रखे जेवरात के डिब्बों को बाहर निकाला गया और उनमें मौजूद सोने-चांदी के तमाम महंगे आभूषण समेटकर चोर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियों का सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था और लॉकर पूरी तरह खाली मिले।

- Advertisement -

रेकी की आशंका और CCTV फुटेज की पड़ताल

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जिस सफाई और प्लानिंग के साथ खिड़की खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस को शक है कि चोरों ने घर के आने-जाने और कमरों की गतिविधियों की पहले से रेकी की होगी। फिलहाल पुलिस सराय रोड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...